शनिवार, दिसम्बर 9, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर जनपद की एक साथ खबरें

फतेहपुर जनपद की एक साथ खबरें

फतेहपुर की एक साथ खबरेंअचेत युवक की उपचार दौरान मौतफतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा चौराहे पर बुधवार की दोपहर सड़क किनारे अचेतावस्था में पड़े 40 वर्षीय युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी सुक्खन का पुत्र राजेश बुधवार की दोपहर चौडगरा चौराहे पर अचेतावस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।———————————————————————————-अधेड़ की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का शकफतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सातों धरमपुर में संदिग्ध अवस्था में लगभग 53 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। वहीं चचेरे भाई ने पत्नी पर हत्या का शक जाहिर किया है।जानकारी के अनुसार सातों धरमपुर गांव निवासी स्व. राज बहादुर का पुत्र क्षत्रपाल पासवान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के चचेरे भाई सुरेंद्र ने बताया कि उसके भाई ने चार शादियां की थी। जिसमें पहली पत्नी सुनीता कुछ सालों बाद उसे छोड़कर चली गई। उसके बाद बीना से शादी की। कुछ महीनों बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने मोना के साथ शादी किया। लेकिन उसकी भी मौत हो गई। बाद में उसने 30 वर्षीय सीमा से शादी की। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व भाई ने साढ़े चार लाख का खेत बेंचा था। जिसका पैसा सीमा के पास था। तबियत खराब हो जाने पर वह उसे अपने मायके छतरपुर ले गई। रात नौ बजे गांव पहुंचकर सूचना दिया कि क्षत्रपाल की मौत हो गई। उसने मृतक की पत्नी सीमा पर हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।———————————————————————————-ट्रक ने ई-रिक्शे में मारी टक्कर, युवक गंभीरफतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम बेलरहा के समीप बुधवार की दोपहर ई-रिक्शा में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे 38 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गंग गांव निवासी राजाराम तिवारी का पुत्र राजेश तिवारी ई-रिक्शा में बैठकर निमंत्रण में दावतपुर गांव जा रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा बेलरहा गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। उधर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान घायल के भाई मुकेश तिवारी ने बताया कि आदमपुर गांव निवासी संजय पुत्र निक्की लाल ट्रक चालक है। जिसने ई-रिक्शे में टक्कर मारी है।———————————————————————–

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments