बुधवार, जून 7, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurप्री-लिटिगेशन स्तर से विवाद निवारण पर शिविर का आयोजन।

प्री-लिटिगेशन स्तर से विवाद निवारण पर शिविर का आयोजन।

न्यूज समय तक

ग्राम-नरिहा, अकबरपुर में वैवाहिक सम्बन्धों के लिये प्री-लिटिगेशन स्तर से विवाद निवारण पर शिविर का आयोजन।

उपरोक्त शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के नामित सचिव/ अपर जिला जज श्री शिवानंद जी ने उपस्थित लोगों को दी तमाम प्रकार की विधिक जानकारियां।

कानपुर देहात राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा- निर्देशन में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नामित सचिव/ अपर जिला जज श्री शिवानंद जी द्वारा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के द्वारा माह मई के एक्शन प्लान के अन्तर्गत निर्गत दिशा-निर्देश एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात श्री लालचन्द्र गुप्ता के निर्देशन में वैवाहिक सम्बन्धों के लिये भी लिटिगेशन स्तर से विवाद निवारण (Disputes redressal at pre-litigation level for matrimonial disputes) पर शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त शिविर में जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं महिला थाना की प्रभारी रीना जी, महिला कान्सटेबल रामादेवी, जयमाला, उमावती, व जानकी व डिप्टी. एल. ए.डी.सी. बबिता मिश्रा द्वारा भी उक्त शिविर मे प्रतिभाग करते हुये विभिन्न सम्बन्धित विषयों पर उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी गयी।।उपरोक्त शिविर में प्राधिकरण के सचिवद्वारा लैंगिक समानता, महिलाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से सम्बन्धित विधि, महिला स्वच्छता इत्यादि विषय, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बच्चों के अधिकारों के विषय में, पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम, शिक्षा का अधिकार, किशोर न्याय बोर्ड के सम्बन्धित एवं अन्य विधिक विषयों पर जानकारी देते हुये बताया गया कि यदि जनपद में किसी भी विभाग के संबंधित समस्या आती है तो इसकी शिकायत भी कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात को की जा सकती है। भारत में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है तथा केन्द्र एवं राज्य की योजनाओं को क्रियान्वयन धरातलीय स्तर पर प्रदान किये जाने हेतु रोजाना प्रचार-प्रसार किया। जाता है।उक्त शिविर में महिला थाना ग्राम प्रधान के देवर संतोष कुमार व डॉ० मजूलता गुप्ता एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में महिला ग्राम प्रधान अनुपस्थित रही….

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments