न्यूज़ समय तक मैनपुरी / ज़हीर खान मैनपुरी/ 8430570571/ स्लग–प्राचीन ‘राजा का ताल’ पर भू-माफियाओं का बड़ा धावाएंकर- मैनपुरी। एक तरफ सरकार तालाबों और जल निकायों को कब्जा मुक्त करने के लिए ‘अमृत सरोवर’ जैसी योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी ओर मैनपुरी के हृदय स्थल में स्थित ऐतिहासिक ‘राजा का ताल’ पर भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।अवैध कब्जा जारी शहर के बीचों-बीच स्थित बेशकीमती प्राचीन ताल की भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण और कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।भू-माफियाओं के नाम आए सामने: स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, रामबरन शाक्य, श्री किशन, इसरार (बिल्ला) और सेलू समेत अन्य लोग इस अवैध कब्जे में संलिप्त बताए जा रहे हैं।सरकारी अभिलेखों में दर्ज है ताल: प्रशासन के रिकॉर्ड में यह भूमि गाटा संख्या 2688, 643 और 789 पर तालाब के रूप में दर्ज है।नियमों की धज्जियाँ: सुप्रीम कोर्ट और उत्तर प्रदेश सरकार के सख्त आदेशों के बावजूद, भू-माफिया सरकारी गाटा संख्या वाली जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।प्रशासन से मांग: स्थानीय जनता में इस ऐतिहासिक धरोहर के अस्तित्व को लेकर भारी रोष है। अब देखना यह है कि बाबा का ‘बुलडोजर’ इन भू-माफियाओं पर कब गरजता है।वाइट- अभिषेक ट्रैक्टर चालक



