रविवार, दिसम्बर 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरपूर्वजों के स्मृतिशेष में हवन यज्ञ कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पूर्वजों के स्मृतिशेष में हवन यज्ञ कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पूर्वजों के स्मृतिशेष में हवन यज्ञ कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ब्राह्मण महासभा फिरोजाबाद के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा एडवोकेट का किया स्वागत सिरसागंज।

न्यूज समय तक से जे के पत्रकार सिरसागंज पतंजलि चिकित्सालय गांधी मंडी में पूर्व चेयरमेन सरोज शर्मा, पंडित सीताराम शर्मा ने अपने नानाजी स्व. पं. श्यामलाल जी की चालीस वीं पुण्य तिथि एवं अपने पूज्य पिताजी स्व. पं. मनभावनलाल जी शर्मा की बत्तीस वीं पुण्य तिथि के अवसर पर अपने निवास पतंजलि चिकित्सालय गांधी मंडी सिरसागंज पर दोनों पूर्वजों की स्मृति में विधि विधान से हवन यज्ञ किया। पूर्ण आहुति देने के बाद उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही नवनियुक्त ब्राह्मण महासभा फिरोजाबाद के जिला अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट को फूल माला, पटका, व शाल भेंटकर भव्य स्वागत किया। वहीं वक्ताओं ने बताया कि पूर्वजों के आशीर्वाद के बिना मनुष्य सफलता प्राप्त नहीं कर सकता इसीलिए हमेशा पूर्वजों को याद रखना चाहिए। पं. सीताराम शर्मा सरोज शर्मा पूर्व चैयरमैन,अशोक कुमार, राजकुमार, आशुतोष श्याम भारद्वाज, रामकृष्ण सूरज, अविरल एवं समस्त भारद्वाज परिवार ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments