गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरपुलिस टीम पर हमला करने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया...

पुलिस टीम पर हमला करने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस टीम पर हमला करने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । जनपद कानपुर देहात में अपराधों के नियन्त्रण एवं घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 30.08.2023 को समय करीब 20.00 बजे रमैया होटल के पास सड़क दुर्घटना में राहुल यादव निवासी ग्राम मरहमतनगर थाना चौबेपुर जनपद कानपुर नगर की मृत्यु हो जाने पर अभियुक्तगण द्वारा लाठी डण्डों से लैस होकर सार्वजनिक मार्ग को अवरूद्ध करने और पुलिस प्रशासन के पहुंचने पर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस टीम पर हमला करने के सम्बन्ध में थाना शिवली पर दिनांक 01.09.2023 को मु0अ0सं0 306/2023 धारा 147/148/341/353/333/336/323/506/308 भादवि0 व 7 सी0एल0 एक्ट बनाम 08 नफर नामजद व 150 अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। विवचना के क्रम में साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त संजय पुत्र राधेश्याम कोरी निवासी ग्राम ककरदही थाना शिवली जनपद कानपुर देहात को आज दिनांक 07.09.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम माण्डा थाना क्षेत्र शिवली से समय लगभग 10.05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –* संजय उम्र 24 वर्ष पुत्र राधेश्याम कोरी निवासी ग्राम ककरदही थाना शिवली जनपद कानपुर देहात।*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*मु0अ0सं0 306/2023 धारा 147/148/341/353/333/336/323/506/308 भा0द0वि0 व 7 सी0एल0 एक्ट थाना शिवली जनपद कानपुर देहात।*गिरफ्तार करने वाली टीम-*थाना शिवली पुलिस

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments