न्यूज समय तक आज 22 दिसंबर को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने किया साइबर हेल्प डेस्क का लोकार्पणथाना स्वरूपनगर परिसर में नवनिर्मित साइबर हेल्प डेस्क का लोकार्पण कार्यक्रम हुआ.साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करना है. साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से जनता को साइबर अपराधों से बचाव के लिए उचित मार्गदर्शन, परामर्श एवं जागरूकता भी उपलब्ध कराई जाएगी. डीसीपी सेंट्रल महोदय ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जन जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने के भी निर्देश दिया. लोकार्पण के उपरांत डीसीपी सेन्ट्रल महोदय ने महिला हेल्प डेस्क व थाना कार्यालय का किया निरीक्षण. निरीक्षण के दौरान डीसीपी सेंट्रल महोदय ने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया. डीसीपी सेंट्रल महोदय ने निर्देश दिया,थाने पर आने वाले प्रत्येक आगंतुक के साथ सम्मानपूर्वक तरीके से पेश आयें.इस मौके पर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक सौरभ सिंह, इंदुकांत पांडेय, रविंद्र कुमार, कुलदीप बैसला, अमित चौधरी, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे.




