रविवार, दिसम्बर 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरपुलिस उपायुक्त यातायात रविंद्र कुमार के कुशल निर्देशन मे यातायात माह के...

पुलिस उपायुक्त यातायात रविंद्र कुमार के कुशल निर्देशन मे यातायात माह के अंर्तगत जागरूकता अभियान

न्यूज़ समय तक कानपुर यातायात विभाग अपडेटअवधेश चौहान भारत ए टू जेड न्यूज पुलिस उपायुक्त यातायात रविंद्र कुमार के कुशल निर्देशन मे यातायात माह के अंर्तगत जागरूकता अभियान जारीआज 22 नवंबर को टी आई मनोज कुमार सिंह के द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन व सड़क सुरक्षा को मज़बूत बनाने के लिए गंगा बैराज पर विशेष अभियान चलाया गया ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वालों की फिल्म हटाई गई। और उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई.प्रेशर हॉर्न उपयोग करने वालों के प्रेशर हॉर्न हटवाए गए। और समुचित कार्यवाही की गई. दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी पाए जाने पर नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गई. यातायात माह के अंर्तगत 3 UP AIR SQN NCC KANPUR छावनी परिसर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर टीएसआई सतेंद्र पाल सिंह,यातायात जागरूकता टीम व एयर फोर्स स्टाफ के लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के उपायों व राजवीर योजना के बारे में बताया गया. बच्चों को जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें यातायात नियमों को दर्शाया गया. यातायात जागरूकता टीम के द्वारा पनचक्की चौराहे पर ऑटो, ई रिक्शा चालकों व राहगीरों को पंपलेट बांट कर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया. कानपुर नगर में स्थित राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बनाई गई कार्य योजना के तहत एनएच-34 पर 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यटूी लगायी गयी.प्रत्येक 20 किलोमीटर पर इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गई है। ताकि तेज़ गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रवर्तन कार्यवाही अमल में लाई जा सके.22 नवंबर 2025 को एनएच 34 पर 13 ट्रक, 6 बस व 36 चार पहिया/दो पहिया कुल 55 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया.राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर 1 बस व 49 चार पहिया/दो पहिया कुल 50 वाहनों का ओवर स्पीड पर चालान किया गया. 21 नवंबर को कुल 4423 वाहनों का चालान किया गया.साथ सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जैसे.✓ रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं✓ वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें ✓ सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें ✓ ओवरटेक हमेशा दाहिने से करें ✓ यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें✓ शराब पीकर वाहन न चलायेंडीसीपी ट्रैफिक ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि यातायात के नियमों का पालन करें। किसी भी असुविधा की स्थित में निम्न नंबरों पर संपर्क करें टैफिक कंट्रोल रूम – 9305104340ट्रैफिक हेल्प लाइन नंबर – 9305104387

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments