गुरूवार, मई 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमअपना देशपश्चिम बंगाल जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों ने साथ...

पश्चिम बंगाल जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों ने साथ मनाया जीत का जश्न

पश्चिम बंगाल जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों ने साथ मनाया जीत का जश्न-

न्यूज़ समय तक-पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड जीत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर के शास्त्री चौराहा पर ढ़ोल नागाड़ो के साथ आतिशबाजी चलाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।मीडिया को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि यह जीत सबका साथ, सबका विकास का परिणाम है। पीएम नरेंद्र मोदी के में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं लोक जन-कल्याणकारी कार्यों के चलते आज तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है। पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा पर विश्वास करके लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका है, और अब यह प्रदेश भी विकास के पथ पर अग्रसर होगा तथा सुशासन स्थापित होगा।जश्न कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, सतेंद्र राजपूत, हरनाथ कुशवाहा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौबे, कृपानारायण तिवारी, बासु चौधरी, यशवर्धन चौधरी, अमित तिवारी, अनूप जाटव, संजीव भदौरिया, जिला मंत्री आयुष राज, राजकमल यादव, सुरेश राजपूत, अभिषेक मिश्रा, मधु तोमर, संजू बाबू शाक्य, जितेंद्र पाल, प्रीति दुबे, पूर्व जिला मंत्री डाक्टर ज्योति वर्मा,कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सह-कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना,जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, सोशल मीडिया जिला संयोजक विमलेश शाक्य, सनी शर्मा, कमलेश कठेरिया, सभासद पूनम पाण्डेय, नीतू नारायण मिश्रा, मनीषा शुक्ला, सोनिया चक, पूनम तिवारी, मोहिनी राजपूत सहित पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments