न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)
न्यूज़ समय तक लखनऊ: 10 नवम्बर, 2023
उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश वासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी है। उन्होंने प्रदेश वासियों से गाय के गोबर से बने दीप ’’गोदीप’’ जलाये जाने की भी अपील की है।
एक बधाई संदेश में पशुधन मंत्री ने कहा है कि दीपावली का पर्व हमारी भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का अभिन्न हिस्सा है। यह असत्य पर सत्य की विजय का भी प्रतीक है। भगवान श्रीराम के श्रीलंका पर विजय के पश्चात अयोध्या आगमन पर इस पर्व की शुरूआत की गयी थी। राज्य सरकार दीपावली के पर्व पर अयोध्या में त्रेतायुग की भव्य एवं दिव्य दीपावली दीपोत्सव के रूप में मनाती है। प्रकाश का पर्व हमारे जीवन को प्रकाशमय बना देता है और ’’असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय’’ के कालजयी संदेश को जीवन्त बना देता है।
धर्मपाल सिंह ने कहा है कि यह पर्व देश एवं विदेश में मनाया जाता है। सभी भारतीय इस दिन हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाते हैं। उन्होंने दीपावली के पर्व को शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाये जाने की अपील की है। उन्होंने सबके लिए मंगल कामना भी की है।