मंगलवार, नवम्बर 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurपरिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार समस्त मंडलीय कार्यालयों में अब 31 अक्टूबर 2026...

परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार समस्त मंडलीय कार्यालयों में अब 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा

न्यूज़ समय तक कानपुर

परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार समस्त मंडलीय कार्यालयों में अब 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा परिवहन मेला.पहले ये परिवहन मेला 23 अक्टूबर 2026 को लगने वाला था.लेकिन अपरिहार्य कारणों से परिवहन मेले को स्थगित कर दिया गया था.अब परिवहन मेला कानपुर के संभागीय परिवहन कार्यालय के सारथी भवन में 31 अक्टूबर 2026 को लगाया जाएगा.जिसका सीधा लाभ आवेदकों को मिलेगा। परिवहन से संबंधित सारे कार्य एक ही प्लेटफॉर्म पर होंगे.परिवहन मेले में हर कार्य के लिए अलग अलग काउंटर बनाए जाएंगे.जिसमें राजस्व वसूली से संबंधित काउंटर भी होगा। जिसमें वन टाइम सेटलमेंट व भुगतान करने पर अन्य प्रकार की छूट प्रदान की जाएगी. ये रकम आप नगद, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड व अन्य माध्यम से जमा कर सकते हैं.साथ ही परिवहन मेले में परिवहन संबंधित सभी कार्यों पर तुरंत कार्यवाही होगी.डीएल, वाहन पंजीकरण, फिटनेस, परमिट नवीनीकरण व अन्य परिवहन सेवाओं का लाभ लेने के लिए यह परिवहन मेला लगाया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments