पनकी में चेन स्नैचिंग का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी घायल
न्यूज़ समय तक कानपुर
थाना क्षेत्र पुलिस ने 7 जुलाई की चेन स्नैचिंग का खुलासा करते हुए भौती बाईपास के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों को घेरा। न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के पास हुई मुठभेड़ में संजय वर्मा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। साथी रिजवान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया।*



