गुरूवार, मई 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमअपना देशपंजाब प्रदेश में बिजली कटौती से गांवों में हाहाकार

पंजाब प्रदेश में बिजली कटौती से गांवों में हाहाकार

न्यूज़ समय तक पंजाब प्रदेश में बिजली कटौती से गांवों में हाहाकार, जनता परेशान – भारतीय मानवाधिकार महासंघ ने जताया अफसोस पंजाब के मुकेरियां शहर के गांवों में लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम जनता का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है लंबे लंबे समय बिजली कटौती के कारण लोगों को दैनिक कार्यों मे भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है खाना बनाने से लेकर बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों के आराम हर चीज प्रभावित हो रही है एक किसान सुबह गर्मी में खेतों में काम करने बावजूद भी आराम नही कर पा रहे इस गंभीर समस्या पर भारतीय मानवाधिकार महासंघ के पंजाब प्रदेश महासचिव सुखविंदर सिंह ने गहरा अफ़सोस प्रकट किया है उन्होंने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं का इस तरह बार-बार बाधित होना सरकार और बिजली विभाग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है उन्होंने कहा कि गांवों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों उन्होंने कहा कि गांवों में रहने वाले लोग पहले ही कई मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे है ऐसे में लगातार बिजली कटौती उनकी परेशानियों को और बढ़ा रहे है बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और गर्मी के मौसम मे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है भारतीय मानवाधिकार महासंघ के महासचिव सुखविंदर सिंह और सभी पदाधिकारियों ने सरकार और बिजली विभाग से मांग की है कि इस समास्या का जल्द से जल्द समाधान किया ताकि ग्रामीण जनता को राहत मिल सके भारतीय मानवाधिकार महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन हमें जनता और संगठन कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments