मंगलवार, नवम्बर 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurन्यूज गंगापुर कॉलोनी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

न्यूज गंगापुर कॉलोनी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

न्यूज समय तक कानपुर गंगापुर कॉलोनी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालीजनों पर गंभीर आरोपकानपुर नगर थाना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र की स्वर्ण जयंती विहार चौकी के अंतर्गत गंगापुर कॉलोनी में एक नवविवाहिता महिला की आत्महत्या से मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मुस्कान सैनी के रूप में बताई जा रही है, जो मूल रूप से कन्नौज की रहने वाली बताई गई हैं। उनके पति का नाम सागर सैनी बताया गया है। शादी के लगभग 8 महीने हुए ।घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष के परिजनों ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के आरोपों के बाद मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की सच्चाई और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।बताया जा रहा मृतका का पति घर से गांव 29 अक्टूबर की सुबह घर से किसी कार्य के चलते गांव चला गया था घर पर सास ससुर ही थे।सबसे बड़ा सवाल आखिर किन परिस्थितियों में नवविवाहिता की जान गई? क्या मामले में परिजनों के आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी?पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments