न्यूज़ समय तक फतेहपुर
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में ग्रामीण टावर की देखरेख करने पहुंचे टेलीकॉम कर्मी टावर में ही बांध देते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो जाती है। इस दौरान ग्रामीण यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि करीब 2 वर्षों से गांव में जिओ कंपनी ने मोबाइल टावर लगाया है।उपभोक्ताओं को लूटने का दावाग्रामीणों का आरोप है कि जब से मोबाइल टावर लगा है, उसी समय से नेटवर्क की भी समस्या बनी हुई है। रिचार्ज करवाने के बाद भी नेटवर्क की समस्या के चलते न तो कॉलिंग हो पाती है और न ही इंटरनेट का लाभ उपभोक्ताओं को मिलता है। साथ ही, रिचार्ज के नाम पर कंपनी रुपये लूट रही है।



