न्यूज़ समय तक जनपद हरदोई/ थाना पाली
नाराज पति ने मुंह से पत्नी की नाक काटी नाक काटने के बाद हुआ फरार
बार बार मायके जाने की जिद से नाराज पति ने बृहस्पतिवार रात पत्नी की नाक मुंह से काट ली। घटना के जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची महिला को पुलिस ने पीएचसी भेजा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया।
सहजनपुर गांव निवासी विशाल ई-रिक्शा चलाता है। चार साल पहले उसकी शादी मझिला थाना क्षेत्र के आंझी गांव निवासी मोहिनी के साथ हुई थी। विशाल के मुताबिक बीस दिन पहले मोहिनी मायके से वापस आई थी। बृहस्पतिवार को फिर से
मायके जाने की जिद करने लगी। इसी को लेकर झगड़ा हो गया और विशाल ने मोहिनी की नाक मुंह से काट ली। उधर दूसरी ओर मोहिनी के मायके वालों ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि विशाल आए दिन मोहिनी से मारपीट करता है।
बृहस्पतिवार को धारदार हथियार से नाक काटकर घायल कर दिया। गांव के ही अवधेश की पत्नी पर भी विशाल का साथ देने का आरोप है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।