शनिवार, अप्रैल 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurनशेबाज दबंगों ने युवकों पर ईंट पत्थर हंसिया से किया जानलेवा हमला

नशेबाज दबंगों ने युवकों पर ईंट पत्थर हंसिया से किया जानलेवा हमला

*न्यूज समय तक* *संवाददाता शुभम सिंह चंदेल**नशेबाज दबंगों ने युवकों पर ईंट पत्थर हंसिया से किया जानलेवा हमला* मामला थाने सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के न्योरी गांव का पीड़ित जितेंद्र यादव (लेखपाल) का कहना है कि मैं देर रात 9 बजे अपने घर के पास अपने भाई बंधुओं के साथ बैठा था तभी अचानक नशेबाज दबंग फूल सिंह नशे में घर के पास आता हैं और जोर जोर से हम लोगों को नाम ले कर गाली गलौज करता है ज्यादा शोर होने पर हम लोग बाहर निकल कर आते है तो इसे गाली देने से माना करते है लेकिन फिर भी ये नहीं मानता है और गाली देते हुए अपने गांव की तरफ चला जाता हैं हम लोग बाहर बैठ कर बाते करने लगते है तभी कुछ देर बाद ये अपने बड़े भाई ज्ञान सिंह, उमेश सिंह, लाल सिंह, व कुछ अन्य साथियों के साथ आया और इन सब लोगों ने अचानक हम लोगों पर ईंट पत्थर धारदार हंसिया से हमला कर दिया हम लोग बहुत बुरी तरह घायल हो कर बेहोश हो जाते है तभी पड़ोसियों ने हम लोगों को बचाते हुए अस्पताल ले गए जब मैने अपनी आंखे खोली तो मैं अस्पताल में भर्ती पाया उपचार के पश्चात मैंने सेन पश्चिम पारा थाना में इन लोगों के खिलाफ तहरीर दी वही थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के हिसाब से मामला दर्ज कर घायल पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण करा कर मामले की जांच उपरांत कारवाही सुनिश्चित की जा रही हैं

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments