न्यूज़ समय तक बड़ी खबर राजस्थान के भरतपुर से!!!धौलपुर कलेक्ट्रेट भवन को बम से उड़ाने की मिली धमकी!!!भरतपुर। धौलपुर कलेक्ट्रेट को एक धमकीभरा ईमेल मिला है, जिसमें कलेक्ट्रेट भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करा लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट से सटे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय को भी खाली कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भरतपुर से एक डॉग स्क्वायड टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान खुद पुलिस बल के साथ कलेक्ट्रेट परिसर की गहनता से जांच कर रहे हैं। इस धमकीभरे मेल के बाद जिले में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसपी सांगवान ने बताया कि कलेक्ट्रेट की मेल पर धमकी भारी ईमेल आया है, जो रमेश के नाम से दिया गया है। पुलिस की टीम मेल को लेकर भी जांच कर रही है। तमिलनाडु के किसी पॉलिटिकल इश्यूज को लेकर यह धमकी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि तमिलनाडु में कोई भी अटैक नहीं कर सकते, इसलिए राजस्थान को टारगेट किया जा रहा है…





