न्यूज़ समय तक कानपुर ब्रेकिंग ###**थाना कोहना अंतर्गत दो चौकी और दोनों में दो चौकी प्रभारी के होते हुए पूरा सिस्टम बेकार, तभी तो हो रहा गंगा बैराज में खुलेआम शिकार।**हर वर्ष की भांति एक नई टीम गंगा बैराज में होती है सक्रिय और नैनी कतला जैसी मछलियों का होता है शिकार,* *जो मछली गंगा की सफाई का काम करती है और मत्स्य विभाग भी हर वर्ष मछलियों को गंगा में छोड़ते है ताकि गंगा की सफाई हो सके।**ऐसी मूकदर्शक पुलिस के लिए एक गाना याद आता है राम तेरी गंगा मैली हो गई लोगो के पाप धोते धोते,और मैली क्यों न हो जब हमारी कोहना की होनहार पुलिस का मछली माफियाओं को सानिध्य जो प्राप्त है।**आज वही मछलियों का कुंतलों के हिसाब से शिकार हो रहा है जो मछलियां गंगा की गंदकी को साफ करती है यह तो उल्टा चल रहा है थोड़ी सी लालच के चलते हमारे भारत देश की पवित्र नदी गंगा की मछलियों को मारा जा रहा है।**एक तरफ मत्स्य विभाग दिखावा करता है मछली को गंगा में छोड़ कर क्या छोड़ने से सारी जिम्मेदारी पूरी हो जाती है आखिर बचाव की जिम्मेदारी किसकी सम्बंधित थाना क्षेत्र चौकी की ??या मत्स्य विभाग की ??या जल पुलिस की आखिर जिम्मेदार कौन ??और कोहना पुलिस की चुप्पी तोड़ेगा कौन? कार्यवाही करने से क्यों है कोहना पुलिस मौन???



