शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurदो आरोपी अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार।

दो आरोपी अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार।

न्यूज समय तक

अकबरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध शस्त्रों के साथ किया गिरफ्तार।

कानपुर देहात …अपराध नियंत्रण की दिशा में चलाये गये अभियान ‘जागते रहो’ के तहत कानपुर देहात पुलिस को एक और सफलता मिली सफलता के क्रम में, थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तों को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तगणों के कब्जे से पुलिस ने 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 अदद चाकू बरामद किया है… बताते चलें कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक कुमार सिंह व पुलिस महानिरीक्षक रेन्ज कानपुर प्रशान्त कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘जागते रहो’ के क्रम में थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आनन्देश्वर कोल्ड स्टोरेज, बारा से आगे सर्विस रोड पर किनारे खड़ी लोडर नं0 UP 78 HN 1350 में 02 लोग अवैध शस्त्र लिये हैं जिसकी सूचना को तस्दीक करते हुए 02 नफर अभियुक्तों अमित गुप्ता पुत्र सीताराम गुप्ता उम्र 25 वर्ष निवासी 139 वरुष विहार बर्रा-8 थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर, अंकित पुत्र विनोद कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी E ब्लाक 737 बर्रा 8 थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर को 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 अदद चाकू के साथ समय करीब 04.00 बजे स्थान उपरोक्त से गिरफ्तार कर लिया तथा गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मिले लोडर को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया गया । पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अकबरपुर पर मु0अ0सं0 141/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अमित उपरोक्त व मु0अ0सं0 142/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है उपरोक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी करने मे उ0नि0 रामवीर सिंह चौकी प्रभारी बारा, हे0का0 314 राजकुमार, हे0का0 370 सुनील कुमार का सराहनीय योगदान रहा…

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप