दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा!
संवाददाता:शुभम सिंह चंदेल
ग्राम पलरा (ब्लॉक बिधनू) के निवासी रामकरन पासवान जी के सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माननीय बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा जी ने सूचना पाते ही उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद, सिर की गंभीर चोट के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। रामकरन जी के असामयिक निधन की खबर सुनकर विधायक जी स्तब्ध रह गए और तत्काल उनके निवास स्थान पहुँचे। परिवार के आंसू पोंछते हुए उन्होंने न केवल शोक संवेदना व्यक्त की, बल्कि 5 लाख रुपये का सरकारी लाभ सुनिश्चित कराया और व्यक्तिगत रूप से भी आर्थिक मदद प्रदान की। विधायक सांगा ने साबित किया कि वे सिर्फ एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि हर परिवार के सुख-दुख के सच्चे साथी हैं।



