*कानपुर:उत्तर प्रदेश**रजत शर्मा…!!**👉दलालो के सिंडिकेट एवं कार में लगने वाली सीएनजी गैस सिलेंडर का सर्टिफिकेट का कारोबार का प्रकरण सुर्खियों में!!**!!.जनसुरक्षा से खिलवाड़! बिना वाहन देखे जारी हो रहे सर्टिफिकेट..!!**✍️फजलगंज थाना क्षेत्र में सीएनजी सर्टिफिकेट का काला कारोबार गो ऑन ग्रिन के मालिक चंदानी ब्रदर्स के पिता आरटीओ के जाने माने दलाल बताये गए जंहा से बिना जांच के कार में लगे सीएनजी गैस सिलेंडर के सर्टिफ़िकेट और प्लेट शैलेंद्र नाम के दलाल द्वारा सीएनजी वाहन चालको को मुहैया कराया जा रहा,सिलेंडर जांच किए बिना फोटो के आधार पर जारी कर रहे प्रमाणपत्र!**✍️कानपुर नगर के फजलगंज थाना क्षेत्र में सीएनजी वाहनों की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कारों में लगे सीएनजी गैस सिलेंडरों की बिना किसी भौतिक जांच के ही प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) जारी किए जा रहे हैं।**✍️सूत्रों के मुताबिक शैलेंद्र पांडेय नामक व्यक्ति द्वारा आरटीओ में दलाली के माध्यम से यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। बिना वाहन को बुलाए, केवल फोटो मंगवाकर सीएनजी सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं, जिसके बदले ग्राहकों से ₹1500 से ₹1800 तक की वसूली की जा रही है**✍️सबसे गंभीर बात यह है कि सीएनजी सिलेंडर की जांच न होने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। पूर्व में कानपुर में सीएनजी वाहनों में लापरवाही के चलते जानलेवा घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।**👉स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा मामला सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है। शिकायत मिलने के बाद अब सवाल यह उठता है कि क्या फजलगंज पुलिस और परिवहन विभाग इस अवैध कारोबार पर शिकंजा कसेंगे या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा।**👉फिलहाल पुलिस और आरटीओ की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है।*




