तेज रफ्तार विक्रम अनियंत्रित होकर पलटा, बृद्ध सवारी गम्भीर रूप से घायल
श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज़ समय तक ब्यूरो फतेहपुर
फतेहपुर। जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव के समीप एक तेज रफ्तार विक्रम अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया जिससे में विक्रम में सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में वृद्ध को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी फगुना का 65 वर्षीय पुत्र रामपाल व उसकी पुत्री तारा देवी दोनों बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रजीपुर गांव अपनी पुत्री के यहां से वापस विक्रम में सवार होकर वापस अपने घर आ रहा था। उसका विक्रम जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव के समीप पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। जिसके चलते बृद्ध रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने चोट गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।