न्यूज़ समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्माकानपुर तात्या टोपे नगर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में हिन्दू रक्षा दल महिला मोर्चा का धार्मिक आयोजन, नई नियुक्तियाँ घोषितकानपुर। हिन्दू रक्षा दल / गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के मार्गदर्शन में कानपुर नगर में एक धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हिन्दू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष सनातनी नीरज श्रीवास्तव तथा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीना मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।तात्या टोपे नगर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले महिला कार्यकर्ताओं द्वारा भजन-कीर्तन किया गया, जिसके पश्चात सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एवं हनुमान जी की आरती संपन्न हुई। धार्मिक कार्यक्रम के बाद उपस्थित सभी हिंदुत्ववादी महिला कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर संगठन विस्तार को लेकर कानपुर नगर में नई नियुक्तियों की भी घोषणा की गई। हिन्दू रक्षा दल के जिला संगठन मंत्री पद पर विवेक त्रिवेदी को नियुक्त कर उन्हें पदभार सौंपा गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए हिंदुत्व जागरण के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना मिश्रा, कानपुर प्रभारी नकुल अवस्थी, जिला आयोजक राघव, जिला मंत्री कमता तिवारी तथा जिला संयोजक विवेक त्रिवेदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम धार्मिक उत्साह, संगठनात्मक एकता और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक रहा।



