न्यूज़ समय तक लखनऊ
तय समय पर होंगे चुनाव,मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, फरवरी-मार्च 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तय समय पर होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने यह स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि चुनाव फरवरी- मार्च 2027 में प्रस्तावित हैं,जनगणना कानूनी प्रक्रिया है। विधानसभा चुनाव सांविधानिक प्रक्रिया है इसलिए इसे प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने कहा कि 22 मई 2027 तक चुनाव कराना सांविधानिक अनिवार्यता है। जरूरत पड़ने पर जनगणना के कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे।



