न्यूज़ समय तक हमीरपुर पत्थरों से लदे डंपर ने ई-रिक्शा को रौंदा, दो की मौत और तीन की हालत नाजुक, हमीरपुर : सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एनएच-34 पर एक पत्थर लदे डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हैं। हादसे के बाद डंपर पलट गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पत्थरों से लदे एक अनियंत्रित डंपर ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और डंपर रिक्शा को मारी टक्कर, किशोर की मौत, तीन घायल हमीरपुर में ई-रिक्शा में सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन सवारियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद डंपर पलट गया, जिससे उसका चालक स्टेयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया। आधे घंटे की देरी से पहुंची पुलिस स्थानीय लोग कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद पुलिस घटनास्थल पर करीब आधे घंटे की देरी से पहुंची। पुलिस के आने से पहले स्थानीय लोगों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने और ट्रक में फंसे ड्राइवर को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी थीं



