जी-5 मॉल क्लीनिक के निदेशक डॉ अतुल कुमार मिश्रा सेवा श्री सम्मान-25 से हुए सम्मानित
न्यूज़ समय तक कानपुर राष्ट्रीय अटल आरोग्य संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार मिश्रा जी-5 माल क्लीनिक के निदेशक को 3000 से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए नशा मुक्त सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख , एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर योग गुरू ज्योति बाबा ने “योग ज्योति सेवा श्री सम्मान-25” से सम्मानित किया, आपके इस सम्मान पर डॉ धर्मेंद्र यादव सुश्री गीता संपादक,अनिल सिंह राठौर, गिरधर गर्ग,रोहित इत्यादि ने प्रसन्नता जाहिर की।



