जी एन के इंटर कॉलेज में काव्य पाठ का आयोजन
न्यूज़ समय तक कानपुर जी एन के इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में आज भव्य काव्य पाठ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सरस्वती कापरेटिव बैंक के प्रबंधक उमेश कुमार व सह प्रबघक कपिल देव ने मां सरस्वती की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। काव्य पाठ की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से शिक्षिका डॉ सुचित्रा ने किया। काव्य पाठ सादा जीवन उच्च विचार उत्तर प्रदेश कापरेटिव बैंक के प्रबंधक उमेश कुमार व कपिल देव के कार्य की सराहना किया। शिक्षिका मघुवन खूबसूरत देता है। डॉ सुचित्रा ये राते ये मौसम नदी का किनारा आकर्षक का केंद्र बिंदु रहा। डा शिवा पांडे जीना उसका जीना है जो औरों का जीवन जीता है शिक्षक प्रभाकर उपाध्याय ने औरों के हित में जीता है। प्रधानाचार्य अशोक शुक्ला के काव्य पाठ मैंने ख्वाइश का नाम बताना छोड़ दिया है पर जमकर तालियां बजीं। शिक्षक दीपक रस्तोगी ने कहा कि यही पशु प्रवकित है। शिक्षिका संतोष शुक्ला ने नवीन व पांचीन में अन्तर को बताया। शिक्षक अजीत शुक्ला ने कवि कुमार विश्वास की कविता पढ़कर ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कवि मनोज त्रिपाठी के काव्य पाठ पथ के दामन पर जमकर ताली बजी। भगवत जोशी के कावय अन्तिम समय पर कुछ साथ नहीं जाता है आये अतिथियो को सोचने पर मजबूर किया। शिक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने क्या खूब लगती हू पर हंसने पर मजबूर किया। मंच का संचालन डाक्टर अपर्णा त्रिवेदी ने किया। आये अतिथियो को धन्यवाद आर सी मिश्रा ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य अशोक शुक्ला, रवि कुमार,आर सी मिश्रा, आलोक पाण्डेय, शिवेन्द्र सिंह भदौरिया, भगवत जोशी, मनोज त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।