मंगलवार, जनवरी 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurजिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात द्वारा नागरिकों को...

जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात द्वारा नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात द्वारा नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने , सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा जनपद को दुर्घटनामुक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष यातायात सुरक्षा एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।* जनपद कानपुर देहात में नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने , सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा जनपद को दुर्घटनामुक्त बनाने के उद्देश्य से नमस्ते चौराहा, अकबरपुर में एक विशेष यातायात सुरक्षा एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम अवसर पर जिलाधिकारी महोदय श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा स्थानीय नागरिकों एवं दोपहिया वाहन चालकों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया और उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदया ने बताया कि “दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग न केवल एक कानूनी आवश्यकता है, बल्कि हेलमेट जीवन रक्षक का कार्य भी करता है । दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर चोटों/मृत्यु दर को कम करने में सर्वाधिक सहायक उपकरण है । प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वयं भी हेलमेट पहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करे।” जिलाधिकारी महोदय ने जनता से आग्रह किया कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके हम न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित रख सकते हैं । स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार, मित्रों एवं पड़ोसियों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, जिससे हमारा जनपद कानपुर देहात एक सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त जनपद बन सके।” इस कार्यक्रम में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारीगण, यातायात प्रभारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments