गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरजिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित फ्लैगशिप विकास कार्यक्रमों, सी.एम.आई.एस. पोर्टल पर...

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित फ्लैगशिप विकास कार्यक्रमों, सी.एम.आई.एस. पोर्टल पर दर्ज निर्माण कार्यों की समीक्षा, दिये निर्देश

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित फ्लैगशिप विकास कार्यक्रमों, सी.एम.आई.एस. पोर्टल पर दर्ज निर्माण कार्यों की समीक्षा, दिये निर्देश* *सभी विभागीय अधिकारी प्राथमिकता वाले कार्यों में गुणवत्तापरक एवं पारदर्शी प्रगति करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी* कानपुर देहात 19 अगस्त 2025नवागंतुक जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 की उपस्थिति में माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित फ्लैगशिप विकास कार्यक्रमों, सी.एम.आई.एस. पोर्टल पर दर्ज निर्माण कार्यों एवं आई.जी.आर.एस. के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने डी श्रेणी पाने वाले विभागों अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, मत्स्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सी श्रेणी में पाए जाने पर बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज, नियोजन एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा बी श्रेणी में पाए गए लोक निर्माण विभाग को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्यों के सापेक्ष वांछित प्रगति सुनिश्चित करें। अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने पी.ओ. नेडा को निर्देशित किया कि वे संबंधित खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें तथा प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। इसी प्रकार मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना की प्रगति नगण्य पाए जाने पर मत्स्य अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत 5वें वित्त आयोग की भुगतान प्रगति कम होने पर जिलाधिकारी ने ए.डी.पी.आर.ओ. को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में कराए गए कार्यों का शीघ्र सत्यापन कर शत-प्रतिशत भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करें। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने मिड-डे मील की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन कराने और निपुण आकलन परीक्षा में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति शीघ्र प्रदर्शित करने पर जोर दिया। वहीं नियोजन विभाग को फैमिली आईडी योजना में लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति लाने हेतु खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों से मिलकर परिवारों का शुद्ध आकलन कराने के निर्देश दिए। एन.आर.एल.एम. योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने प्रगति संतोषजनक न होने पर उपयुक्त को बैंक क्रेडिट लिंकज में सुधार करने और अग्रणी जिला प्रबंधक को सख्त चेतावनी देते हुए मासिक लक्ष्य की प्रतिपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें और कम से कम दो गवाहों के हस्ताक्षर लेकर निस्तारण की कार्यवाही पूरी करें। बैठक के दौरान अनुपस्थित जिला युवा कल्याण अधिकारी पर भी जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। बिना अनुमति बैठक से अनुपस्थित पाए जाने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना पूर्व अनुमति कोई भी अधिकारी जनपद मुख्यालय न छोड़े। अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी प्राथमिकता वाले कार्यों में गुणवत्तापरक एवं पारदर्शी प्रगति सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, सीएमओ डा0 एके सिंह, डीएफओ एके द्विवेदी, परियोजना निदेशक वीरेन्द्र सिंह, अर्थ एवं सख्याधिकारी प्रतिभा सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments