रविवार, दिसम्बर 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरजिलाधिकारी ने की जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक, दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने की जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक, दिये निर्देश

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *जिलाधिकारी ने की जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक, दिये निर्देश**आयुष्मान भारत योजना के तहत लंबित शिकायतों का करायें शीघ्र निस्तारण : जिलाधिकारी* कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक मॉ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। बैठक में जिले में प्राप्त आयुष्मान कार्ड संबंधी शिकायतों, उपचार संबंधी समस्याओं, कार्ड न बन पाने एवं अस्पतालों के भुगतान से जुड़ी शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इम्पैनल हॉस्पिटलों द्वारा लाभार्थियों को समय पर समुचित उपचार मिले यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या उपचार से वंचित करने की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि गोल्डन कार्ड से सम्बन्धित शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण कराया जाये। जिला समन्वयक को शिकायत निवारण पोर्टल पर समयबद्ध फीडबैक दर्ज करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गांवों एवं वार्ड स्तर पर आयुष्मान मित्रों व आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का पूर्ण लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर को सक्रिय रखा जाए और प्रत्येक शिकायत का ट्रैकिंग एवं फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि *“आयुष्मान भारत योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर गरीब व जरूरतमंद परिवार को मुफ्त व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिकायतों का त्वरित व पारदर्शी निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”।* बैठक में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखलाल वर्मा, इम्पैनल हॉस्पिटल प्रतिनिधि, समिति सदस्यगण, एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments