गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरजिलाधिकारी ने की जनपदीय स्वास्थ्य समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को और...

जिलाधिकारी ने की जनपदीय स्वास्थ्य समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *जिलाधिकारी ने की जनपदीय स्वास्थ्य समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर**बच्चों, गर्भवती महिलाओं का करायें शत प्रतिशत टीकाकरणः जिलाधिकारी*कानपुर देहात, 29 अगस्त 2025।मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक का उद्देश्य जनपद में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और जनमानस तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना रहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि बीएचएनडी सत्रों में टीकाकरण, पोषण और प्रसवपूर्व देखभाल जैसी सेवाएँ प्राथमिकता पर दी जाएँ तथा अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर जोखिमपूर्ण गर्भावस्थाओं की समय रहते पहचान करें और प्रसव पूर्व भर्ती की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने पुरुष नसबंदी, एनआरसी, जननी सुरक्षा योजना, सी-सेक्शन डिलीवरी, फैमिली प्लानिंग व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान भारत योजना अन्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाने, आभा आईडी बनाने के निर्देश दिये। बैठक में संस्थाओं द्वारा किए गए सर्वे की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि इन संस्थाओं से प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा, “जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है। प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण उपचार और समय पर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचे, यह सुनिश्चित किया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन., मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुखलाल वर्मा, सभी एमओआईसी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments