सोमवार, जनवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरजनपद में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत कृषकों को दिया गया...

जनपद में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत कृषकों को दिया गया प्रशिक्षण

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *जनपद में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत कृषकों को दिया गया प्रशिक्षण*कानपुर देहात 8 अगस्त 2025जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश के क्रम में जनपद में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत 30-30 कृषकों के समूह में कुल 80 कृषकों को 02 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 08.08.2025 को कृषि विज्ञान केन्द्र दलीप नगर कानपुर में प्रदान किया गया। उद्यान वैज्ञानिक डा० अरुण कुमार द्वारा सब्जी उत्पादन एवं फलदार पौधों की बागवानी के बारे में कृषकों को जानकारी दी गयी।डा० खलील खान मृदा वैज्ञानिक द्वारा मिटटी में पोषक तत्वों की कमी व भूमि में उर्वराशक्ति की विधि बतायी गयी। जिला उद्यान अधिकारी, डा० बल्देव प्रसाद द्वारा कृषकों को पर ब्लाक वन काप योजनान्तर्गत जनपद के विकास खण्ड रसूलाबाद, मैथा एवं झीझक आलू की फसल चिन्हित है। जिसमें आलू की फसल उत्पादकता गुणवत्ता उन्नति किस्मों आदि का समावेश कर निर्यात के मानकों के अनुरूप लाना सरकार का उददेश्य है। ताकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन इकोनामी में सहायक हो सके। डा० शशिकान्त वैज्ञानिक पशुपालन द्वारा पशुओं में लगने वाले रोग व उनके निदान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। डा० अजय कुमार प्रभारी के०वी० के० द्वारा सब्जी एवं फलदार पौधों में लगने वाले कीट व रोग की रोकथाम की जानकारी दी गयी। डा० राजेश राय ने स्वयं सहायता समूह एवं एफ०पी०ओ० के गठन के बारे में जानकारी दी गयी। डा० निमिषा अवस्थी ने कृषकों को फल एवं सब्जी परिरक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। कार्यक्रम में के०वी०के० के समस्त वैज्ञानिको सहित जिला उद्वान अधिकारी व घनश्याम उ०नि० सुरेश कुमार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments