गुरूवार, मई 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरजनपद कौशांबी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर चरवा में भव्य रैली

जनपद कौशांबी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर चरवा में भव्य रैली

जनपद कौशांबी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर चरवा में भव्य रैली

न्यूज़ समय तक कौशाम्बी संदेश मंजीत कुमार**कौशांबी जनपद* के नगर पंचायत चरवा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। सैकड़ों बालिकाओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया रैली नगर पंचायत चरवा से शुरू होकर पूरे कस्बे का भ्रमण करती हुई चरवा चौराहा पहुंची और आगे बढ़ते हुए चराई गांव के शहीद सूर्यबली मार्ग तक निकाली गई। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय के पास रैली का समापन हुआ।पूरे क्षेत्र में “जय भीम और बाबा साहेब अमर रहें के नारों की गूंज सुनाई दी। नीले झंडों और गुलाल से वातावरण पूरी तरह भीममय नजर आया। रैली में तीन डीजे पर बाबा साहेब के गीत बजते रहे जिन पर लोग झूमते और नाचते दिखे रैली का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगनारायण पासी, राम सारण निर्मल और अरुण गौतम ने किया। इस दौरान कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था के बीच रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस आयोजन ने सामाजिक एकता, जागरूकता और सम्मान का मजबूत संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments