शनिवार, दिसम्बर 2, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमअपनी बातअयोध्याजनपद अयोध्या में फैजाबाद शाखा की पुल पुलियों आदि की मरम्मतहेतु 65...

जनपद अयोध्या में फैजाबाद शाखा की पुल पुलियों आदि की मरम्मतहेतु 65 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

लखनऊ: 21 नवम्बर, 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद अयोध्या में फैजाबाद शाखा से निकलने वाली राजवाहों एवं अल्पिकाओं की पुल/पुलियों के मरम्मत/पुनर्निर्माण की परियोजना हेतु 65 लाख रुपए की धनराशि प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर कर दिया गया हैं।
जारी शासनादेश में यह निर्देश दिए गए हैं कि परियोजना हेतु धनराशि सुसंगत व अद्ययवधिक शासनादेश/नियमों/वित्तीय हस्तपुस्तिका/बजट मैनुअल में वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत अवमुक्त की जाए तथा व्यय एवं शासकीय व्यय में मितव्ययिता के संबंध में वित्त विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का विशेष रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। बजट मैनुअल के प्राविधानों के अनुसार व्यय का प्रमाण-पत्र शासन को समयान्तर्गत अनिवार्य रूप से उपलबध कराया जाएगा। सन्दर्भगत शासनादेश द्वारा प्रश्नगत परियोजना हेतु निर्गत की गयी प्रशासकीय स्वीकृति में उल्लिखिरत प्रतिबन्ध एवं शर्तें यथावत रहेंगे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments