न्यूज़ समय तक चहेते मामा को मिला चार्ज तो भांजों के अवैध गोरख धंधे में लगे चार चांद**👉चित्रकूट ब्रेकिंग:* स्वास्थ्य विभाग के दो दामाद गरीब मरीजों को बना रहे अपनी जीवकोपार्जन का ज़रिया, कलेक्ट्रेट रोड में झोलाछाप अस्पताल एम०एस० पटेल और जीवन रेखा अस्पताल में बगैर डिग्री धारक झोलाछाप डॉक्टर के हाथों महिलाओं की करवाई जा रही डिलीवरी, देर रात जिला अस्पताल में सजता है मरीजों को घेरकर अपने अस्पताल ले जाने का बाज़ार, CMS डॉ शैलेन्द्र आर्या ऊपर आवास में लेटकर देखते रहते है पूरा नज़ारा, फर्जी अस्पतालों पर CMO डॉ भूपेश द्विवेदी कार्यवाही करने से क्यों हटते है पीछे,जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा झोलाछाप अस्पतालों पर कार्यवाही के लिए तैनात फार्मासिस्ट के द्वारा की जाती है सिर्फ खाना पूर्ती। कार्यवाही के नाम पर विभागीय फार्मासिस्ट पंकज गोयल ने उठाया वसूली का झोला, नए सिरे से लिखी जाएगी लूट की नई इबारत।सबसे बड़ा सवाल की आखिरकार इन अवैध अस्पतालों पर कौन करेगा कार्यवाही…?*✍️ब्यूरो रिपोर्ट अनिल सिंह*




