बुधवार, अक्टूबर 4, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशचंद्रयान-3 मिशन में इसरो की टीम में शामिल वैज्ञानिक के घर पहुंच...

चंद्रयान-3 मिशन में इसरो की टीम में शामिल वैज्ञानिक के घर पहुंच कर भाजपाइयों ने दी बधाई

चंद्रयान-3 मिशन में इसरो की टीम में शामिल वैज्ञानिक के घर पहुंच कर भाजपाइयों ने दी बधाई

न्यूज़ समय तक
रमाकांत तिवारी शंकरगढ़ प्रयागराज

प्रयागराज।चंद्रयान 3 मिशन में इसरो की टीम में शामिल वैज्ञानिक जनपद के यमुनानगर निवासी पूरे खगन बगवना चाका के पटेल रेमी राग राज सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चंद्रमा पर भारत की दस्तक के साथ ही देश में खुशी की लहर दौड़ गई थी। बुधवार को उनके आवास पर पहुंचकर पिता घनानंद पटेल माता फूल कली को यमुनानगर भाजपा जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष यमुनानगर संतोष कुमार त्रिपाठी, राजू पटेल, पृथ्वी पाल पटेल मंडल अध्यक्ष चाका आदि पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से सम्मानित कर बेटे की कामयाबी पर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष यमुनानगर प्रयागराज ने अपने संबोधन में कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में युवाओं की रुचि को बढ़ाने का हम सभी देशवासियों को एक बहुत बड़ा अवसर दे दिया है। युवा पीढ़ी में स्पेस और विज्ञान के क्षेत्र में आकर्षण बढ़ने से हमारे देश की उन्नति के नए मौके बनेंगे, चंद्रयान- 3 मिशन से जुड़े हर भारतीय के योगदान की हम सभी सराहना करते हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments