बुधवार, जून 7, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurग्राम फतेहपुर रोशनाई में संपन्न हुई चौपाल।

ग्राम फतेहपुर रोशनाई में संपन्न हुई चौपाल।

न्यूज समय तक

ग्राम फतेहपुर रोशनाई में संपन्न हुई चौपाल।

चौपाल में मौजूद अधिकारियों ने उपरोक्त गांव के ग्रामीणों की सुनी समस्याएं एवं समस्या के निराकरण के लिए दिए आदेश।

कानपुर देहात… पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को सरवन खेड़ा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर रोशनाई के जूनियर हाई स्कूल मैदान में खंड विकास अधिकारी सरवन खेड़ा की अध्यक्षता में एक चौपाल का आयोजन संपन्न हुआ…. हालांकि उपरोक्त चौपाल में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश शासन की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला एवं जनपद कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे के अलावा जनपद के जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट को पहुंचना था लेकिन सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते उपरोक्त महानुभाव उपरोक्त चौपाल में नहीं पहुंच सके… उपरोक्त चौपाल में मौजूद इस गांव के ग्रामीण महिला तथा पुरुषों की खंड विकास अधिकारी सरवन खेड़ा उमाशंकर सिंह ने समस्याओं को बड़ी ही गंभीरता पूर्वक सुना तत्पश्चात उन्होंने ग्रामीण पुरुषों तथा महिलाओं की समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता से निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेश निर्गत किए… चौपाल में मौजूद ग्रामीण महिलाओं तथा पुरुषों को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी सरवनखेड़ा ने उत्तर प्रदेश शासन एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि उपरोक्त गांव के विकास के लिए एवं उपरोक्त गांव के निवासी पुरुषों तथा महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे… प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन खेड़ा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विशाल दिवाकर ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है ऐसे में बासी भोजन करने से एवं बाजारों में बिकने वाले खुले खाद्य पदार्थों के खाने से बचने की जरूरत है हर व्यक्ति को संचारी रोगों से बचने के लिए भी विशेष सावधानी अपनानी चाहिए… ग्राम प्रधान श्रीमती रानी देवी यादव ने अपने संबोधन में उपरोक्त चौपाल में मौजूद अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल में फतेहपुर रोशनाई गांव को एक आदर्श गांव पंचायत बनाना चाहती हैं इसके लिए उन्हें इस गांव के जनसामान्य के सहयोग की जरूरत है…. ग्राम पंचायत अधिकारी जयसिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि उपरोक्त गांव के जनसामान्य की हर समस्या का निराकरण करने के लिए वह हमेशा तत्पर हैं… वही ग्राम प्रधान के सम्मानित पति श्रीराम यादव ने भी अपने संबोधन में जनपद कानपुर देहात की जिला अधिकारी नेहा जैन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे तथा जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की बेहतरीन जन हितेषी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे के प्रयासों से कई महीनों से उपरोक्त गांव की पानी की टंकी से बंद पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है तथा लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है…उपरोक्त चौपाल में प्रमुख रूप से राजकुमारी तिवारी, सुरभि तिवारी, आयु तिवारी, पंचायत सहायक फतेहपुर रोशनाई अंकिता, अनामिका अग्निहोत्री, नरेंद्र गुप्ता, ऋषि तिवारी आदि प्रमुख लोगों के अलावा सैकड़ों की संख्या में इस गांव के पुरुषों तथा महिलाओं ने हिस्सा लिया…

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments