शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurग्राम प्रधानों को सुशासित पंचायत एवं स्वस्थ्य पंचायत पुरस्कार।

ग्राम प्रधानों को सुशासित पंचायत एवं स्वस्थ्य पंचायत पुरस्कार।

न्यूज समय तक

मुख्य विकास अधिकारी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधानों को दींन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार से किया सम्मानित।

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधानों को सुशासित पंचायत एवं स्वस्थ्य पंचायत पुरस्कार से किया सम्मानित।

कानपुर देहात ….राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ने विकासखंड क्षेत्र संदलपुर की ग्राम पंचायत बहावलपुर एवं मलासा विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरसेन की महिला ग्राम प्रधान को सुशासन पंचायत एवं स्वच्छ पंचायत पुरस्कार से पुरस्कृत किया है…. बताते चले कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस हर साल 24 अप्रैल को मनाया जाता है उसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड संदलपुर की ग्राम पंचायत-बहावलपुर के ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह एवं विकास खंड मलासा की ग्राम पंचायत-जसरेन की ग्राम प्रधान रीता को सुशासित पंचायत एवं स्वस्थ्य पंचायत पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया उन्होंने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर समस्त ग्रामवासियों को “राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं कहा कि ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के संकल्प को सशक्त करती हमारी ग्राम पंचायतें लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक मजबूत आधार स्तंभ है। गाँव के उत्थान से ही राष्ट्र उत्थान सम्भव है। इसीलिए हम सभी अपनी पंचायतों को सशक्त और सहभागी बनाकर लोकतंत्र को समृद्ध करें।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप