न्यूज़ समय तक कानपुर गौ तस्करी पर सख्ती की मांग को लेकर बयान—हिन्दू रक्षा दल ने जताया विधायक राहुल सोनकर का समर्थनकानपुर। बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राहुल सोनकर के एक बयान को लेकर शहर में विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। जाजमऊ स्थित केडीए क्षेत्र की मदीना मस्जिद के बाहर मुस्लिम समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर विधायक के खिलाफ कार्रवाई और पद से निष्कासन की मांग की।इस पूरे घटनाक्रम के बीच हिन्दू रक्षा दल, कानपुर नगर की ओर से गौ-संरक्षण के मुद्दे पर विधायक राहुल सोनकर के समर्थन में बयान जारी किया गया है।हिन्दू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लंबे समय से गौ तस्करी और अवैध गौ-कसी की घटनाएं सामने आती रही हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस गंभीर विषय पर अब तक अधिकांश राजनीतिक दलों की ओर से प्रभावी और एकजुट विरोध देखने को नहीं मिला।उन्होंने कहा कि विधायक राहुल सोनकर द्वारा गौ-हत्या और गौ-तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग उठाना, समाज के एक बड़े वर्ग की भावना को दर्शाता है। गौ-संरक्षण केवल किसी संगठन या व्यक्ति का विषय नहीं, बल्कि कानून और संविधान के तहत सभी नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है।हिन्दू रक्षा दल ने स्पष्ट किया कि संगठन शांति, कानून और संवैधानिक मर्यादा के साथ गौ-संरक्षण के पक्ष में मजबूती से खड़ा है और प्रशासन से मांग करता है कि गौ-तस्करी, अवैध वध एवं इससे जुड़े अपराधों पर बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्रवाई की जाए।इसी क्रम में जानकारी दी गई कि हाल ही में लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में हुई गौकशी एवं अवैध रूप से गौवंश अवशेष डंपिंग के पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी दी गई।माननीय मुख्यमंत्री ने मामले को अत्यंत गंभीरता से सुनते हुए दोषियों के विरुद्ध उचित एवं कठोर कार्रवाई का स्पष्ट आश्वासन दिया और कहा कि हिन्दू जनमानस की भावनाओं, सनातन आस्था एवं गौ-माता की गरिमा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।हिन्दू रक्षा दल ने विश्वास जताया कि इस प्रकरण में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत अंतिम व्यक्ति तक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।साथ ही संगठन ने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने, आपसी सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाली भाषा से बचने और कानूनी दायरे में रहकर अपनी बात रखने की अपील की है।



