न्यूज़ समय तक कानपुर गुरु गोविन्द सिंह जी की चरण पादुका का हुआ नगर आगमन”भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली दर्शन यात्रा”कानपुर नगर आज दिल्ली से चली श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज की चरण पादुका यात्रा के रूप में नगर स्थित गुमटी गुरुद्वारा पहुंची।जिन्हें सिख भाइयों सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरु जी की चरण पादुका चांदी की थाली में सुसज्जित की गुरुद्वारे के वाहन में रखकर भव्य नगर यात्रा निकाली।सभी कार्यकर्ताओं ने चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया।भव्य चरण पादुका यात्रा गुमटी न. 5 से चलते हुए सीटीआई चौराहे पर पहुंची जहां उपस्थित भक्तगणों ने यात्रा का स्वागत किया तत्पश्चात यात्रा चावला चौराहा गोविन्द नगर से होते हुए जूही गौशाला चौराहे पर समाप्त हुई।यात्रा के दौरान भक्तगणों ने अपने घरों की छतों से पादुका वाहन पर पुष्पवर्षा करते हुए दर्शन किए।इस दौरान यात्रा में किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी, सरदार अजीत सिंह छाबड़ा, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, राजेश श्रीवास्तव, प्रकाश वीर आर्य, रवीन्द्र पाटनी, गौरव तिवारी, सुनील नारंग, दीपू पासवान, नवीन पंडित, राजीव अवस्थी, सुशील दीक्षित, डॉ समरदीप पाण्डेय, दिव्यांशु बाजपेई, मनीष गंगवानी, पप्पन मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।




