न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात पत्रकार गोविन्द गुप्ता ने कथा व्यास राघव मिश्राजी को माला पहनाकर सम्मानित किया व प्रदीप मिश्रा कानपुर वाले राधा कृष्ण की फोटो भेंट की कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनीपारा में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा धार्मिक श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो रही है। गांव में चल रही इस पावन कथा में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण कर रहे हैं। व्यास पीठ पर विराजमान प्रसिद्ध कथा वाचक राघव जी मिश्रा अपने ओजस्वी वाणी और सरल शैली में शिव महापुराण की कथाओं का रसपान करा रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है।इसी क्रम में पत्रकार गोविन्द गुप्ता ने व्यास पीठ पर पहुंचकर कथा वाचक राघव जी मिश्रा को माला पहनाकर सम्मानित किया। गोविन्द गुप्ता ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, आस्था और एकता को बल मिलता है। कार्यक्रम के दौरान प्रदीप मिश्रा कानपुर वाले भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी कथा का श्रवण किया। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया और शिव भक्तों ने “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाया।



