बुधवार, अक्टूबर 4, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरगांजा व एक तमंचा व एक अदद कारतूस के साथ एक अभियुक्त...

गांजा व एक तमंचा व एक अदद कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

न्यूज़ समय तक

अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर एक किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा व एक तमंचा व एक अदद कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर के खिलाफ अलग अलग थानांतर्गत गौकशी व पशुक्रूरता समेत दस मुकदमे दर्ज हैं

श्रीराम अग्निहोत्री( ब्यूरो चीफ फतेहपुर)

फतेहपुर खखरेरू थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आज दिनांक 04/09/2022 को उप निरीक्षक
गुलाब चंद्र मौर्य अपने मय हमराही पुलिस बल के साथ भ्रमण कर रहे थे और संदिग्ध व्यक्तियों की गाड़ियों की
अपराध रोकथाम के अभियान के क्रम चेकिंग कर रहे थे वहीं मुखबिर की खास सूचना पर धाता रोड के ऐमापुर तिराहा
वहद ग्राम ऐमापुर थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर के पास से अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर नौसाद अहमद उर्फ खलीफा पुत्र स्व0 नूर मोहम्मद उम्र करीब 32 वर्षीय हकीमपुर खंतवा थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर को एक बोरी मे एक किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा व एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर के साथ समय करीब 06:20 बजे गिरफ्तार किया। वहीं खखरेरू थानाध्यक्ष ने बताया कि उपरोक्त गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ अलग अलग थानांतर्गत में गौकशी व पशुक्रूरता से संबंधित लगभग दस मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आज मु0अ0सं0 195/22 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 196/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के लिए भेज दिया गया।।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments