शनिवार, दिसम्बर 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरखूनी हाइवे पर तेज रफ़्तार का कहर तेज़ रफ़्तार ट्राला आमने-सामने भीषण...

खूनी हाइवे पर तेज रफ़्तार का कहर तेज़ रफ़्तार ट्राला आमने-सामने भीषण भिड़ंत

न्यूज़ समय तक
खूनी हाइवे पर तेज रफ़्तार का कहर तेज़ रफ़्तार ट्राला आमने-सामने भीषण भिड़ंत

संवाददात शुभम सिंह चंदेल

कानपुर -.हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्राटा भरे वाहन का कहर एक बार फिर से देखने को मिला,जहां पतारा में दो ट्राला की आमने सामने भीषण भिड़ंत हो गई।वही घटना के दौरान ट्राला चालक केबिन में फंस गया। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचआई की क्रेन की मदद से केबिन को खींचकर चालक को दो घंटे की कड़ी मशक्कत से बाहर निकालकर अपस्ताल पहुंचाया है।जहां डाक्टर ने गंभीर हालत में चालक को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान हाइवे पर लगभग तीन घंटे यातयात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों को किनारे करवाकर यातयात बहाल कराया है।

जानकारी के मुताबिक बताते चले कि उन्नाव जिले के बांगरमऊ का रहने वाला विमलेश ट्राला चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। विमलेश सोमवार शाम ट्राला लेकर कबरई जा रहे थे। तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र के कानपुर सागर हाइवे पर स्थित धरमपुर बंबा के पास पहुंचते आगे चल रहे ट्राला को ओवरटेक करने में ट्राला की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्राला चालक केबिन में फंस गया। वहीं दूसरा ट्राला हाइवे किनारे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए हाइवे पर ट्राला खड़ाकर चालक भाग निकला। वही राहगीरों ने केबिन में चालक को फंसा देख इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते पतारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद ट्राला केबिन में फंसे चालक को इलेक्ट्रिक कटर की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन इलेक्ट्रिक कटर से केबिन काटकर चालक को नहीं निकाला जा सका। जिस दौरान एनएचआई की क्रेन की मदद से केबिन काटकर बाहर निकला है।
घटना के बाद कानपुर सागर हाइवे पर घाटमपुर की ओर पतारा कस्बा और कानपुर की ओर शम्भूहा तक जाम लगा गया। एक लेन बाधित होने के चलते पुलिस कर्मियों ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत से हाइवे पर यातयात बहाल कराया।
पुलिस ने एनएचआई की क्रेन की मदद से केबिन खिंचवाकर चालक को बाहर निकालकर पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर चालक को गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि घायल को केबिन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments