न्यूज समय तक
थाना खखरेरु से 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद।
श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज समय तक ब्यूरो चीफ फतेहपुर
फतेहपुर दिनांक 24.04.2023 को थाना खखरेरु से उ0नि0 प्रकाश सिंह परिहार, उ0नि0 गंगाराम रत्ना, कां0 नित्यानन्द यादव, कां0 रामकुमार के एक नफर अभियुक्त सुनील तिवारी पुत्र उमाकान्त तिवारी निवासी चचीड़ा थाना खखरेरु जनपद फतेहपुर उम्र 28 वर्ष को एक अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ चचीड़ा चौराहा बहद ग्राम चचीड़ा थाना खखरेरु जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुनील तिवारी उपरोक्त से तमंचा व कारतूस बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 100/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये चालान न्यायालय किया गया।