न्यूज़ समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर 30/04/2026 को कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, किया गया युवाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण एवं रोजगार में सहयोग रवि शंकर हवेलकर कानपुर नगर।Regional Centre for Urban & Environmental Studies रीजनल सेंटर फॉर अर्बन के माध्यम से उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के अंतर्गत स्थापित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस केंद्र का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगार योग्य बनाना है।इस प्रशिक्षण केंद्र में युवाओं के लिए सिलाई (Sewing), ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर एवं ऑटोमोटिव जैसे रोजगारपरक कोर्स निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मेंमाननीय श्री रवि शंकर हवेलकर जी(पूर्व सदस्य, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, राज्य सलाहकार समिति, उत्तर प्रदेश)उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज के समय में कौशल विकास ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है और ऐसे प्रशिक्षण केंद्र युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मेंकौशल जी (चेयरमैन, संगीत कला अकादमी),फहीम जी (एजुकेशनल आर्ट फाउंडेशन)तथा शबनम शाहीन (सेंटर संचालक)की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।यह कार्यक्रमप्लॉट नंबर 5, सावित्री नगर, सनीगवां रोड, तिरंगा चौराहा, कानपुर नगर (उ.प्र.) – 208021पर आयोजित किया गया।आयोजकों ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से आने वाले समय में बड़ी संख्या में छात्राओं युवतियों एवं महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी।आयोजक: कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि शंकर हवेलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष वंचित समाज लोक कल्याण महा समिति कौशल जी अध्यक्ष समर्पण संगीत कला अकादमी मोहम्मद फहीम फाकरे आलम, अंकित कुमार



