शनिवार, जून 21, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरकिसानों की समस्याओं के निस्तारण हेतु जनपदस्तरीय कंट्रोल रूम का टोल फ्री...

किसानों की समस्याओं के निस्तारण हेतु जनपदस्तरीय कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 7068185751

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *किसानों की समस्याओं के निस्तारण हेतु जनपदस्तरीय कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 7068185751।**किसान अपनी समस्याओं को दर्ज कराकर निर्धारित समयावधि में पाये गुणवत्तापूर्ण निस्तारण* कानपुर देहात जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन के मार्गदर्शन में किसानों की समस्या के निस्तारण हेतु जनपदस्तरीय कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 7068185751 जारी किया गया है, जिस पर खेती किसानी, पानी, सहित अन्य प्रकार की समस्या यथा – हैण्डपम्प, जलनिगम, सफाई कार्य, गौशालाओं व निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, सिंचाई, बिजली, बीज, खाद विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के निवारण हेतु अपनी शिकायत/ समस्या को दर्ज करा सकते है, प्राप्त समस्याओं/शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण किया जायेगा, समस्या के निस्तारण के उपरान्त फीड बैक के माध्यम से शिकायतकर्ता से समस्या के निदान के सम्बन्ध में जानकारी भी ली जायेगी। इसके साथ ही विकास भवन के मुख्य गेट पर जन शिकायत कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता से शिकायत प्राप्त कर रसीद प्रदान की जाती है एवं समयान्तर्गत समस्या का निवारण किया जाता है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments