किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मौदहा
न्यूज़ समय तक (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है**परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है**पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि 14 अप्रैल को वह पत्नी के साथ खेत में फसल कटाई करा रहे थे, तभी उनकी नाबालिग पुत्री साइकिल से खेत आ रही थी**आरोप है कि रास्ते में गांव के ही जगदीश उर्फ मिक्की और सुनील बाइक से पहुंचे और किशोरी का अपहरण कर ले गए**परिजनों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात में किशोरी को बरामद कर उन्हें सौंप दिया। आरोप है कि प्रारंभ में पुलिस ने मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की, जिस पर उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की**वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है*



