न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर हिन्दू रक्षा दल पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं, सरकार दे ध्यान कानपुर नगर हिन्दू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष सनातनी नीरज श्रीवास्तव ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में हिंदुत्व व सनातन की बात करने वाली सरकारें सत्ता में हैं। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सनातन संस्कृति के पक्षधर हैं, साथ ही केंद्र व प्रदेश में कई कैबिनेट मंत्री भी इसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके बावजूद प्रदेश में गौहत्या और पशु क्रूरता के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई न होकर उल्टा गौ सेवकों पर ही कार्रवाई की जा रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है।नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदुत्ववादी संगठन और गौ सेवक बिना अपने परिवार और निजी स्वार्थ की परवाह किए, जगह-जगह गौ माता की तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। वे अपनी जान जोखिम में डालकर पशु तस्करों का सामना करते हैं और प्रशासन को सूचना देकर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि कई मामलों में शासन-प्रशासन पशु तस्करों पर सख्ती करने के बजाय गौ सेवकों पर ही कार्रवाई करता दिखाई देता है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हिन्दू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष होने के नाते वे यह संदेश देना चाहते हैं कि अब गौ माता की तस्करी और पशु क्रूरता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि यदि हिन्दू रक्षा दल व गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं पर इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रही, तो संगठन को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।पत्रकारों से बातचीत में नीरज श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि हाल ही में गाजियाबाद पुलिस द्वारा हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी पर की गई कार्रवाई जैसी घटनाएं अब आगे स्वीकार्य नहीं होंगी। उन्होंने मांग की कि प्रशासन निष्पक्षता से काम करे और गौ माता की तस्करी व पशु क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।




