गुरूवार, मई 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurकानपुर: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, शातिर गिरफ्तार

कानपुर: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, शातिर गिरफ्तार

न्यूज़ समय तक कानपुर: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, शातिर गिरफ्तार**कानपुर (उत्तर प्रदेश)**रजत शर्मा..!**✍️कानपुर सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को चकेरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा गया, जो फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को गुमराह कर रहा था।**✍️गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम यादव उर्फ कुणाल सिंह, निवासी पिपरही जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सेना में खेल कोटे से नौकरी दिलाने का लालच देकर युवाओं से संपर्क करता था और इसके लिए फर्जी खेल प्रमाण पत्र तैयार कराता था।**✍️आरोपी युवाओं को कूटरचित दस्तावेज उपलब्ध कराकर उनसे पैसे ऐंठता था। पुलिस ने उसके पास से कई फर्जी प्रमाण पत्र और दस्तावेज बरामद किए हैं, जो उसकी ठगी के नेटवर्क की ओर इशारा करते हैं।**✍️फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।**✍️बाइट: अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रीमती अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इस फर्जीवाड़े में सक्रिय था और अब उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।*

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments