गुरूवार, मई 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurकानपुर-सागर हाईवे पर भीषण हादसा, 6 वाहन आपस में टकराए; 15-16 घायल

कानपुर-सागर हाईवे पर भीषण हादसा, 6 वाहन आपस में टकराए; 15-16 घायल

न्यूज़ समय तक कानपुर-सागर हाईवे पर भीषण हादसा, 6 वाहन आपस में टकराए; 15-16 घायलकानपुर-सागर हाईवे पर बुधवार (6 मई 2026) तड़के घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।तिलसड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने एक ईको वैन को टक्कर मार दी, जिसके बाद एक-एक कर करीब आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए।हादसे में कुल 6 वाहन (4 कारें, एक डीसीएम और डंपर) क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कई लोग अंदर फंस गए।इस हादसे में करीब 15 से 16 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल पतारा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारातियों से भरी ईको वैन तिलसड़ा मोड़ के पास अचानक खराब होकर पीछे की ओर लुढ़कने लगी। इसी दौरान घाटमपुर की तरफ से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रही अन्य गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकराती चली गईं।हादसे के चलते हाईवे पर करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया।रेस्क्यू के दौरान पतारा चौकी इंचार्ज के हाथ में भी चोट आई।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments